अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा


दाहिना पैर कटा लखनऊ रेफर

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स धनपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुट्टा चौराहा के पास शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे के करीब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर जिसको शिवम तिवारी पुत्र सियाराम तिवारी सिंघनी जनपद अयोध्या लापरवाही पूर्वक चला रहा था जो कि हरौरा बाजार की तरफ से सुल्तानपुर की तरफ आ रहा था और बाइक सवार दिलीप सिंह पुत्र गनपत सिंह दुल्लापुर कुड़वार सुल्तानपुर की तरफ से हरौरा बाजार की तरफ जा रहे थे दिलीप सिंह की मोटरसाइकिल संख्या यू पी 78 BE 2081 में ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मारी जिससे आमने-सामने की भिड़ंत में उनका पर ट्रैक्टर के कल्टीवेटर में फंस गया  और उनका दाहिना पैर कट कर शरीर से अलग हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाजार वासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी  थाना धनपतगंज की पुलिस ने पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया और घायल दिलीप सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपतगंज पहुंचाया जहां पर घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरो ने सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां  पहुंचने के बाद घायल को सुल्तानपुर से लखनऊ रेफर किया गया प्रभारी निरीक्षक पंडित त्रिपाठी ने बताया की ड्राइवर को पकड़ लिया गया है घायल के परिवारीजन मौके पर मौजूद थे  अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post