राज्य मंत्री मनीष गुप्ता व्यापारी कल्याण बोर्ड से मिले पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता

राज्य मंत्री मनीष गुप्ता व्यापारी कल्याण बोर्ड से मिले पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स भारत सरकार द्वारा सुचिबद्ध संस्था मानव अधिकार संरक्षण व आठ प्रदेशों में सक्रिय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट ने जिला संयोजक अरविन्द चौरसिया व जिला उपाध्यक्ष राजन गुप्ता के साथ राज्य मंत्री मनीष गुप्ता उ प्र व्यापारी कल्याण बोर्ड उ प्र शासन से एक औपचारिक मुलाकात लखनऊ में हज़रतगंज स्थित उनके कैम्प कार्यालय में जाकर किया। इस दौरान वहां भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक संजय वर्मा व भाजपा ओबीसी मोर्चा लालगंज आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष रतन गुप्ता भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के दौरान पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता एडवोकेट ने अपने न्यूज़ आर्टिकल की संग्रहित बुक राज्य मंत्री मनीष गुप्ता को भेंट की तथा उसमें संग्रहित महत्वपूर्ण न्यूज़ आर्टिकल्स से उन्हें अवगत कराया। राज्य मंत्री मनीष गुप्ता जी काफी देर तक गंभीरता के साथ किताब में संग्रहित न्यूज़ आर्टिकल्स का अवलोकन किया और राष्ट्रीय प्रभारी डी पी गुप्ता को बधाई दी। मुलाकात के दौरान सुल्तानपुर की कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया जिसके शीघ्र निस्तारण का उन्होंने आश्वासन दिया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post