ब्लाक में स्थित जर्जर भवन अचानक ढहा

ब्लाक में स्थित जर्जर भवन अचानक ढहा


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्ससुलतानपुर  मंगलवार की रात में ब्लॉक परिसर में मौजूद जर्जर भवन का एक हिस्सा अचानक ढह गया ।    विकास खण्ड प्रतापपुर कमैचा के परिसर में एक भवन पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका था । जिसमे पूर्व में पशु चिकित्सालय का ऑफिस संचालित था । जो कई वर्षो से जीर्ण शीर्ण हो गया था । जिसको ब्लाक द्वारा गिराने के लिए अल वर्ष पूर्व ही लिखा पढ़ी किया गया था । परन्तु मंगलवार की रात ही भवन का एक हिस्सा अचानक ढह गया । रात में गिरने से बड़ा हादसा भी टल गया । क्योकि दिन में ब्लाक संचालित होने पर अगर वहा कौई मौजूद रहता तो गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता था । भवन अपने आप गिरने से बड़ा हादसा भी टल गया । इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी प्रतापपुर कमैचा देवनायक सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह ब्लाक पहुचने पर जानकारी हुई कि जर्जर भवन का एक हिस्सा ढह गया है । भवन पूरी तरह जर्जर हो चूका था उसके गिराने के लिए एक वर्ष पूर्व ही लिखा पढ़ी की जा चुकी थी। सबसे बड़ी बात हादसे में कोई अप्रिय घटना नही हुई है 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post