स्वशासी राजकीय महाविद्यालय की इमर्जेंसी में बढ़ाई गई अतिरिक्त डॉक्टरों टीम

स्वशासी राजकीय महाविद्यालय की इमर्जेंसी में बढ़ाई गई अतिरिक्त डॉक्टरों टीम


हीटवेब के कारण आवश्यक सेवाओं को किया गया चाक-चौबंद अब 24घंटे एक्सपर्ट डॉक्टर इमर्जेंसी में रहेगें उपलब्ध

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स हीटवेब के चलते प्रशासन किसी भी प्रकार की चूक से बचने का नित नये उपाय खोज रहा है,जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रतिदिन सुबह-शाम मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल डां. ओम प्रकाश चौधरी स्वशासी राजकीय महाविद्यालय का दौरा करते नज़र आ रहे है,इमर्जेंसी में भर्ती एक-एक मरीजों से मिलकर उनके ईलाज की जानकारी व डॉक्टरों को पूरी निष्ठापूर्वक काम करने की नसीहत करते दिखाई दे रहे है,उनके साथ स्वशासी राजकीय महाविद्यालय/जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्साधिक्षक डां. एसके गोयल व स्टाफ नज़र आ रहे है सीएमओ डां.ओम प्रकाश चौधरी व सीएमएस डां.एसके गोयल ने संयुक्त रूप से बताया की मंगलवार से इमर्जेंसी में अतिरिक्त डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है अब आवश्यक सेवा में तीन डाक्टर 24घंटे रहेगें हीटवेब की शुरूआत से इमर्जेंसी में दो डाक्टर लगाए गए थे लेकिन मंगलवार से मरीजों की बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 डाक्टरों का पैनल बनाया गया है जिसमें डां.दिनेश डां.डीबी सिंह डां.राजेश मिश्रा डां.एएन तिवारी डां.अबसार डां.रमेश डां.सबाहुद्दीन डां.इमरान युसुफ डां.अजय सोनी और डां.सहबान को प्रातः8 बजे से 2 बजे अपराह्न 2 बजे से रात 8 बजे और 8 बजे से सुबह 8 बजे तक स्वशासी राजकीय महाविद्यालय की इमर्जेंसी सभांले गें मंगलवार से 24 घंटे आपात कालीन सेवा में तीन डाक्टर मौजूद रहेगें मुख्य चिकित्साधिकारी डां.ओम प्रकाश चौधरी ने बताया स्थिति पूरी तरह हमारे कंट्रोल में है हीटवेब ग्रसित मरीजों के ईलाज की सारी तैयारी की गई है उन्होनें कहाकि मेरे द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम स्वशासी राजकीय महाविद्यालय की इमर्जेंसी का दौरा किया जा रहा है भर्ती मरीजों से मिल रहा हूं उपचार से संतुष्ट है किसी मरीज की शिकायते नही है ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरो से सुबह-शाम वार्ता करके समस्याओ का निस्तारण किया जा रहा है वही मुख्य चिकित्साधिक्षक डां.एसके गोयल ने बताया की मेडिकल कॉलेज की इमर्जेंसी में मरीज़ों के उपचार की सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध है प्रचुर मात्रा में औषधि अतिरिक्त वार्ड विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम के माध्यम से हम स्थित को आसानी से सभांल रहें हैं।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post