ट्रक एक्सीडेंट में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के उपनिरीक्षक की दर्दनाक मौत

ट्रक एक्सीडेंट में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के उपनिरीक्षक की दर्दनाक मौत


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में तैनात उपनिरीक्षक को लखनऊ वाराणसी फोरलेन पर ट्रक ने रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक लेकर चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सक्रियता से ट्रक चालक वाहन सहित लंभुआ में पकड़ा गया ।घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस प्रशिक्षण स्कूल के बाहर की है। मृतक उपनिरीक्षक की पहचान सुजीत कुमार 2003 बैच के रूप में हुई। भोर में हुए हादसे से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।मृतक उपनिरीक्षक अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र छोड़ गए हैं।उपनिरीक्षक   गांव भटौली जनपद चंदौली के मूल निवासी थे।इस घटना पर पुलिस प्रशिक्षण स्कूल के पुलिस अधीक्षक बृजेश मिश्र ने गहरा दुःख व्यक्त किया और कहा कि हमारे परिवार के सदस्य की तरह सुजीत कुमार थे।उनकी आसामयिक मृत्यु हम सभी के लिए अपूर्तनीय क्षति है।हम इस दुःख की घड़ी में उपनिरीक्षक के परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार की हर संभव मदद करेंगे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post