विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण हुआ।

विश्व पर्यावरण दिवस पर  वृक्षारोपण हुआ।


सुलतानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। लतानपुर।करौंदिया (विवेकनगर) स्थित कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजुकेशन में विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी. सिंह ने  आम, अमरूद व नीम का वृक्ष लगाया। सीबीएसई के सर्कुलर संख्या 45 के अंतर्गत प्रथम दिवस की गतिविधि (स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने के लिए) को कक्षा 12 के बच्चों द्वारा सम्पन्न कराया गया। पर्यावरण में वायु,जल तथा भूमि पर पौधे जीव-जंतु मानव और इनकी गतिविधियों का समावेश होता है। इसलिए पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण का ध्यान रखना हम सभी का परमदायित्व है।इसी को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की।पहला विश्व पर्यावरण सम्मेलन स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में मनाया गया था।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.एन.डी.सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या लगभग 22 करोड़ है यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष एक पेड़ लगाए तो हर साल 22 करोड़ पेड़ लगाए जा सकते हैं। वृक्ष कम होने से ग्लोबल वार्मिंग,ग्रीन हाउस इफेक्ट, ओजोन परत का क्षरण,असमान वर्षा, लू आदि का प्रभाव समस्त जीव-जंतुओं पर पड़ रहा है।पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित रखने के लिए पेड़-पौधे, धरती सभी जीव-जंतुओं को जीने का सहारा होते हैं। वृक्षों से हमें फल,सब्जियां,दवाइयां,छाया,शुद्ध वायु,लकड़ी इत्यादि मिलते रहते हैं।बड़े पेड़ों की जड़ें भारी वर्षा के कारण मिट्टी के कटाव को रोकती हैं। हरे भरे पेड़ पौधों को देखने और उनके साथ समय बिताने से मानसिक तनाव मिट जाता है। वन हमारी भूमि के फेफड़े हैं।ये वायु को शुद्ध करते हैं और हम लोगों को ऊर्जा देते हैं। वर्ष 2024 के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता'है। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 12 के विधार्थी हिमांशु तिवारी, दिवाकर सिंह,अनमोल तिवारी, दिव्यांश सिंह,आराध्या मिश्रा,गरिमा सिंह, अंशिका मिश्रा,अंशिका तिवारी,अंशिका शुक्ला,अदिति पांडेय आदि उपस्थित रहे। साथ में विद्यालय के शिक्षक सी.बी.सिंह,योगेंद्र सिंह,जगराम भार्गव,सिद्धान्त सिंह,सौरभ मिश्रा,सुदीप श्रीवास्तव,देवब्रत सिंह आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक,पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक विनोद सिंह, आशा सिंह,समाजसेवी पुलकित सिंह तथा पलक सिंह ने प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा सभी विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से कामना की है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post