सुलतानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
46 हजार से अधिक मामलों का
निपटारा, 15.48 करोड़ के बैंक ऋण का समझौता
सुलतानपुर में शनिवार को जनपद न्यायाधीश लक्ष्मी कांत शुक्ला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे मीटिंग हॉल में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
लोक अदालत में कुल 46,049 मामलों का निपटारा किया गया। जिलाधिकारी सुलतानपुर और उनके अधीन कार्यरत पीठासीन अधिकारियों ने 16,147 मामलों का निस्तारण किया। जिलाधिकारी अमेठी और उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने 20,718 मामलों को निपटाया।
परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हीरालाल तृतीय, अपर प्रधान न्यायाधीश अंकिता शुक्ला और शालिनी सागर ने 138 वैवाहिक मामलों का निपटारा किया। साथ ही वैवाहिक संबंधी 7 प्री-लिटिगेशन मामलों को सुलह से निपटाया गया।
मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के अध्यक्ष लक्ष्मी कांत राठौर ने 28 मोटर एक्सीडेंट क्लेम का निस्तारण किया। स्थायी लोक अदालत सुलतानपुर के अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने विद्युत, बीमा और बैंक वसूली के 4 मामलों को निपटाया।
जनपद न्यायाधीश ने 1 मामला, अपर जनपद न्यायाधीश संतोष कुमार तृतीय ने 2 और निशा सिंह ने 127 मामलों का निस्तारण किया। सभी अपर जनपद न्यायाधीशों ने मिलकर 1,653 प्री-लिटिगेशन बैंक वसूली मामलों का निपटारा किया। बैंक ऋण संबंधी मामलों में 1.54 करोड़ रुपये से अधिक का समझौता हुआ।
उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नवनीत सिंह द्वारा 4014 वाद, एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा द्वारा 591 वाद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मुक्ता त्यागी द्वारा 465 वाद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मयूरेश श्रीवास्तव द्वारा 453 वाद, सिविल जज जू०डि० उत्तरी, राहुल आनन्द तृतीय द्वारा 22 वाद, सिविल जज जू०डि० मुसाफिरखाना, दिपांशी चौधरी द्वारा 75 वाद, सिविल जज सी०डी० कादीपुर विश्वजीत सिंह द्वारा 113 वाद, सिविल जज जू०डि० कादीपुर संतोष कुमार वर्मा द्वारा 101 वाद, अपर सिविल जज प्रवर खण्ड-प्रथम, अविनाश चन्द्र गौतम, द्वारा 509 वाद, अपर सिविल जज जू०डि०, हृतिका श्रीवास्तव द्वारा 71 वाद, अपर सिविल जज जू०डि०, प्रगति द्वारा 100 वाद, अपर सिविल जज जू०डि०, बुशरा नाज अंसारी द्वारा 70 वाद, अपर सिविल जज जू०डि०, अनुकृति रावत द्वारा 70 वाद, अपर सिविल जज जू०डि०, सुश्री सोनाली सोनी द्वारा 73 वाद, अपर सिविल जज जू०डि०, मनीष कुमार द्वारा 75 वाद, अपर सिविल जज जू०डि०, अनुबाला शर्मा द्वारा 98 वाद, अपर सिविल जज जू०डि०, प्रतीक आर्या द्वारा 89 वाद, अपर सिविल जज जू०डि० एफ०टी०सी०, श्री सत्येन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा 62 वाद, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायाालय गौरीगंज, बृजेन्द्र स्वरूप द्वारा 71 वाद एवं न्यायाधिकारी ग्राम न्यायाालय अमेठी, नीरज यादव द्वारा 104, वाद निस्तारित किये गये।