गंगा दशहरा पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन रहा सतर्क
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। सुल्तानपुर लंभुआ क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पौराणिक स्थल धोपाप धाम में गंगा दशहरा पर्व पर आस्था का जन सैलाब उमड पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में स्नान किया और राम जानकी मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन किया। धाम में श्रद्धालुओं मैं गोदान पिंडदान अन्य दान करके धर्म कर्म में आस्था जताई। सुरक्षा को देखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम दीपक वर्मा तहसीलदार देवानंद तिवारी,सीओ अब्दुस सलाम, कोतवाली प्रभारी अखंड देव मिश्रा मेले में कैंप करते रहे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंभुआ से लेकर धोपाप धाम तक शरबत वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया था। जगह-जगह स्वास्थ्य कैंप लगाया गया था। समाजसेवी संस्थाओं ने श्रद्धालुओं की सेवा के लिए तत्परता दिखाई। भीड़ को देखते हुए वाहनों को धाम से पहले ही पुलिस प्रशासन के जवान रोक लिए। मेले में आई दुकानों में महिलाओं की भीड़ दिखी। लोगों ने जमकर खरीदारी की। धोपाप धाम हनुमान मंदिर के पास पूर्व विधायक संतोष पांडे व पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी अतेंद्र जायसवाल ने स्टॉल लगाकर आए हुए दर्शनाथियों को पिलाया शरबत। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गिरीश पांडे किसान नेता गजेंद्र मिश्रा परमात्मा यादव नरेंद्र मिश्रा भगत सिंह संजय उपाध्याय यज्ञ देव भट्ट राम मूर्ति चौरसिया हरिओम शुक्ला आदि संभ्रांत लोग रहे मौजूद। धाम परिसर में व्यापारी नेता रविंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। चौकियां ग्राम सभा के समस्त सम्मानित स्वजनों के सहयोग से गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौकियां विकास परिषद के विजय कुमार सिंह अनिल सिंह सुभाष सिंह चित्रसेन शैलेंद्र सिंह पंकज सिंह अमरसेन सिंह सूरज सिंह डॉ सुशील कुमार सिंह प्रदीप सिंह अनिल कुमार सिंह सुशील कुमार सिंह अपर आयुक्त जीएसटी वाराणसी एवं राजेश कुमार सिंह व्यवसाई पुणे का अथक सहयोग रहा। लंभुआ में हिंदू मुस्लिम एकता समिति के सुशील कुमार बरनवाल खुर्शीद अहमद संजय श्रीवास्तव तथा चौकिया मोड़ पर वरिष्ठ समाजसेवी मनोज शर्मा एवं साधु उपाध्याय के नेतृत्व में सर्वाधिक वितरण किया गया।
