कंपोजिट विद्यालय भवानी शिवपुर में रोली टीका लगाकर बच्चों का किया गया स्वागत

कंपोजिट विद्यालय भवानी शिवपुर में रोली टीका लगाकर बच्चों का किया गया स्वागत


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। सुल्तानपुर-शिक्षा क्षेत्र बल्दीराय के कंपोजिट विद्यालय भवानी शिवपुर में रोली टीका लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया | ग्रीष्म अवकाश के बाद विद्यालय पुनः खुलने पर नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत उत्सव तिलक लगाकर किया गया | भीषण गर्मी एवं लू (हीट वेव ) के दृष्टिगत ग्रीष्म अवकाश के बाद विद्यालय का संचालन प्रारंभ होते ही विद्यालय का वातावरण छात्र-छात्राओं के लिए आकर्षक एवं अनुकूल बनाने के लिए विद्यालय परिवार के द्वारा बच्चों को रोली टीका लगाकर उत्सव का स्वरूप प्रदान किया गया | प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दुबे के द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का विद्यालय के प्रति तथा विद्यालय के अध्यापकों के प्रति जुड़ाव पैदा होगा | जिसके फलस्वरूप विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति तथा पठन-पाठन गतिविधियों में सक्रियता एवं रुचि उत्पन्न होगी | मध्याह्न भोजन में बच्चों के लिए रुचिकर भोजन खीर बनवाकर खिलाया गया | शिक्षिका दीपिका यादव एवं गुडलक सिंह के द्वारा तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया | विद्यालय परिवार नें बताया कि स्वागत कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के सभी अध्यापकों को अभिप्रेरणा प्राप्त होगी | मनोबल में वृद्धि और विद्यालय में उत्साहवर्धक वातावरण सृजन होता है,जोकि छात्र नामांकन एवं छात्र उपस्थिति वृद्धि लाने में सहायक सिद्ध होगा | स्वागत कार्यक्रम में अनिवार्यतःसहायक अध्यापक शिवाकांत मिश्रा,इंद्रजीत,अद्दी मिलान,शिक्षामित्र राजदेव यादव सहित समस्त रसोइयों ने प्रतिभाग किया |

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post