नदी में डूब कर युवक की मौत पुलिस ने कराया पीएम
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। सुल्तानपुर गंगा दशहरा पर्व पर तीर्थराज धोपाप में स्नान करने आए युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया। लंभुआ कस्बा निवासी विनोद सोनी पुत्र चंद्रबली सोनी 32 वर्ष धोपाप में नहाने गया था। नहाते समय पानी में डूबने लगा। लोगों के प्रयास से प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। लंभुआ कोतवाली इंचार्ज अखंड देव मिश्रा ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
Tags
राज्य
