बजरंग दल का लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

बजरंग दल का लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर


 कैम्प में पहुंचे रोगियों का हुआ निःशुल्क जांच-इलाज

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्सविश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जनपद सुल्तानपुर द्वारा 24 जून से 30 जून तक चलने वाली  स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन  सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत  27 जून को प्रखंड कादीपुर के ग्राम दौलतपुर (सेवा बस्ती)मेडिकल कैम्प लगाकर थेरपी यूनिट सुगर,बी पी, गैस,बुखार ,सर दर्द,वायरल फीवर से सम्बंधित रोगों की निःशुल्क जांच व दवा वितरण किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अथिति जिला सह संयोजक प्रशान्त यादव ने कहा कि बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के तहत सेवा बस्तियों में जाकर निःशुल्क दवा व जांच की सुविधा दी जा रही हैं, जो पूरे देश मे सेवा का कार्य किया जा रहा है।  जिसमे   डॉ महंत स्वामी रमण गिरी महाराज, संत श्री दशनाम जूना अखाड़ा प्रयागराज के मार्गदर्शन में कुशल एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में अतिथि डॉक्टर आशीष यादव , डॉक्टर वीके पाठक की फार्मासिस्ट  कोमल सुल्तानपुर ने बखूबी सैकड़ों मरीजों को देखा सभी को मुफ्त में दवा वितरण एमआर दिवाकर द्वारा किया गया। इस मौके पर अंकुर सिंह प्रखंड कार्याध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक आशीष यादव प्रखंड सह संयोजक बजरंग दल मोतीलाल यादव पीयूष यादव रितेश यादव मनीष यादव मोनू कुमार कोटेदार राजेश यादव सतीश यादव विनोद यादव अशोक दूबे वीरेंद्र पांडे अंबुज दूबे रोहित यादव बृजेश विक्रम सुनील बर्मा मोनू धुरिया रवि पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post