नए सत्र का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय को रंगोली से सजाया

नए सत्र का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय को रंगोली से सजाया


बच्चों का उत्साह वर्धन कर किया उपहार प्रदान

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स प्राथमिक विद्यालय का नया सत्र शुरू हो गया है। नए सत्र के शुभारंभ को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने विद्यालय को लाल हरे गुब्बारे व रंगोली से सजाकर तैयार किया। जिसे देख बच्चों में उत्साह देखने को मिला। नगर क्षेत्र के अफलेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के नए सूत्र का शुभारंभ के मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनीश की अगुवाई में सहायक अध्यापिका शालिनी सिंह विद्यालय की दीवारों को रंगोली से सजाया। प्राथमिक विद्यालय के आगंतुक नन्हे मुन्ने बच्चों को रोली, चंदन, टीका लगाकर उनका स्वागत किया। वहीं स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने कुछ तो नए सत्र में प्रवेश पाने व कुछ अग्रिम कक्षा में जाने के लिए उत्साहित रहे ।  सहायक अध्यापिका शालिनी सिंह द्वारा बच्चों को उपहार भी प्रदान कर उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर बिंदु अग्रवाल प्रभा शवा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post