योग सप्ताह के अंतर्गत हुआ योग प्रोटोकॉल
योग सभी के स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद करो योग रहो निरोग
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। आयुष मंत्री डॉ० दया शंकर मिश्र ('दयालु' ) के कुशल नेतृत्व में प्रमुख सचिव आयुष लीना जौहरी विशेष सचिव आयुष हरिकेश चौरसिया उत्तर प्रदेश आयुष सोसायटी के मिशन निदेशक महेंद्र वर्मा तथा निदेशक आयुर्वेद सेवाएं प्रो० प्रकाश चंद्र सक्सेना के निर्देशानुसार क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अमेठी डा० अबदुल बारी के मार्गदर्शन में संचालित योग वेलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर अमेठी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपम श्रीवास्तव के सानिध्य में योग सप्ताह मनाया जा रहा है। अमेठी जिले के डीपीएम मानवेंद्र प्रताप सिंह प्रशिक्षक राजेश कुमार दुबे एवं योग सहायक राजमोहन यादव द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर गौरीगंज वाकर्स जनसमान्य में योग सप्ताह के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल का पूर्वाभ्यास कराया गया। इस बार की योग थीम स्वयं और समाज के लिये योग रखी गयी है। जिसमे सूक्ष्म व्यायाम ताड़ासन वृक्षासन त्रिकोणासन अर्धचक्रासन सूर्यनमस्कार प्रज्ञा योग वज्रासन मण्डूकासन उत्तानमंडूकासन शशकासन भुजंगासन आदि योगासनों के साथ ही भस्त्रिका कपालभाति अनुलोम विलोम शीतकारी एवं भ्रामरी प्राणायाम कराया गया। साथ ही ओ०पी०डी० में आये हुए रोगियों को योग-चिकित्सा के माध्यम से रोगानुसार लाभप्रद योगासन प्राणायाम मुद्रा ध्यान वैकल्पिक चिकित्सा आदि का अभ्यास कराया गया।
