कमला नेहरू संस्थान में प्रवेश परीक्षा 16.07.2024 को
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान सुल्तानपुर में सत्र 2024-25 में नव विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 16.07.2024 को सम्पन्न होगी। यह प्रवेश परीक्षा निर्धारित तिथि को संस्थान के मुख्य परिसर में प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होगी एवं 12 बजे समाप्त होगी। यह जानकारी कमला नेहरू संस्थान के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राधेश्याम सिंह नें दी। इन्होंने बताया कि दिनांक 16.07.2024 को कमला नेहरू संस्थान में स्वायत्तशासी व्यवस्था के अन्तर्गत सत्र 2024-25 हेतु हिन्दी संस्कृत अंग्रेजी इतिहास अर्थशास्त्र शिक्षाशास्त्र भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान जन्तु विज्ञान वनस्पति विज्ञान जेनेटिक्स एण्ड प्लांट ब्रीडिंग शारीरिक शिक्षा एवं विधि विषयों में पीएच -डी में तथा एम एड बी बी ए एवं एल एल बी ( त्रिवर्षीय) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु विद्यार्थ प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। प्रवेश परीक्षा के प्रतिभागी कमला नेहरू संस्थान की वेबसाइट https//Knipssexams.in पर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर व जन्म तिथि अंकित कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।