मेनका के प्रस्ताव पर नगर विकास मंत्री ने 2179 लाख रुपए किए स्वीकृति

मेनका के प्रस्ताव पर नगर विकास मंत्री ने 2179 लाख रुपए किए स्वीकृति


पूर्व केंद्रीय मंत्री के प्रस्ताव पर नगर में सड़क नाला निर्माण शमशान घाट एवं स्ट्रीट लाइट का होगा कार्य

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्सपूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को कराने के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं शहरी समग्र विकास मंत्री ए.के.शर्मा ने 2179.54 लाख रुपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।और आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को भेज दिया है।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के कराने के 9 मार्च 2024 को नगर विकास मंत्री को भेजें गए प्रस्ताव की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का पत्र नगर विकास मंत्री ए.के.शर्मा ने 13 जून 2024 को पूर्व सांसद मेनका संजय गांधी को भेजा है।पूर्व सांसद मेनका संजय गांधी के प्रस्ताव पर नगर विकास मंत्री ने नगर पालिका क्षेत्र में आरसीसी नाला निर्माण का कार्य कराने हेतु नगरीय सीवरेज एवं जल निकासी योजना अंतर्गत कुल 617.88 लाख, सीताकुंड स्थित हथियानाला स्थित शमशान घाट का कायाकल्प करने हेतु नगरीय अन्त्येष्टि निर्माण योजनान्तर्गत 42.62 लाख एवं नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों के निर्माण एवं स्ट्रीट लाइटों के अधिष्ठापन काम को कराने हेतु पं दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनान्तर्गत 541.10 एवं 977.94 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए इसको आवश्यक कार्रवाई हेतु नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव को भेज दिया है।पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के प्रस्ताव पर नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न कार्यो को कराने हेतु नगर विकास मंत्री द्वारा कुल 2179.54 लाख रुपए से जल्द ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगा।नगर विकास मंत्री द्वारा पूर्व सांसद मेनका द्वारा नगर के विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल पूर्व जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा शशीकांत पाण्डे भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी गांधी सिंह संजय सिंह सोमवंशी नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल भाजपा नेता बाबी सिंह सभासद रमेश सिंह टिन्नू दिनेश चौरसिया अरुण तिवारी प्रवीण मिश्रा अरविन्द यादव मनीष जायसवाल अखिलेश मिश्रा समेत नगर वासियों ने पूर्व सांसद का आभार प्रकट किया है।

 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post