बिजली की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत एक लड़की गंभीर
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। कोतवाली चांदा अंतर्गत सोनावा गांव में बिजली की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई।जबकि एक लड़की की हालत गम्भीर है। मिली जानकारी के अनुसार सोनावा निवासी रामदीन उम्र 62 वर्ष पुत्र स्व. कालूराम एवं छोटेलाल उम्र 58 वर्ष पुत्र स्व. कालूराम खेत में काम कर रहे थे,वही खेत मे गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गए,जिससे उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।हालत गम्भीर देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष चांदा रविंद्र सिंह ने बताया अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।प्रथम दृष्टया बिजली विभाग के इंजिनियर की लापरवाही आ रही सामने।
Tags
राज्य
