कमला नेहरू संस्थान द्वारा मनाई गई बाबू केदारनाथ सिंह जी की 25वीं पुण्यतिथि
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। कमला नेहरू संस्थान नें दिन सोमवार को वैदिक विधि-विधान से संस्थान के संस्थापक बाबू केदारनाथ सिंह जी की 25वीं पुण्यतिथि मनाया। आज के दिन बाबू केदारनाथ सिंह के समस्त परिवारजनों कमला नेहरू संस्थान परिवार के प्राचार्य सहित प्राध्यापक प्राध्यापिकाओं गैरशिक्षक कर्मचारीगण एवं सुल्तानपुर जनपद के सम्भ्रांत जनों द्वारा बाबू के.एन.सिंह को याद करते उन्हे श्रद्धापूर्वक पुष्प एवं माल्यार्पण कर नमन् वन्दन किया गया। आज का समस्त कार्यक्रम पूर्ण श्रद्धा भाव से कमला नेहरू स्वायत्तशाषी संस्थान के मुख्य परिसर में आयोजित हुआ। पुष्प अर्पण के उपरांत बाबू जी के ज्येष्ठ पुत्र अरविंद सिंह सहित संस्थान प्रबंधक एवं वर्तमान सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं इनके छोटे भाई अशोक सिंह तथा ओमप्रकाश सिंह आदि लोंगो नें सपरिवार वैदिक रीति-रिवाज से बाबू केदारनाथ सिंह की 25वीं पुण्य तिथि पर पूजा-पाठ एवं हवन का कार्यक्रम सम्पादित किया। इस अवसर पर संस्थान प्रबंधक विनोद सिंह की धर्मपत्नी आशा सिंह पुत्र पुलकित सिंह व पुत्री पलक सिंह द्वारा बाबू के.एन.सिंह का नमन् वन्दन किया गया। कार्यक्रम के समापन के दौरान संस्थान प्रबंधक विनोद सिंह उपस्थित सभी जनों से मिलते हुए बताया कि गरीबी से निजात दिलाने व राष्ट्र को समृद्धिशाली बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ एवं बहुआयामी शिक्षा को समाज के कमजोर व निर्धन व्यक्ति तक पहुचाना ही श्रेयस व्यक्ति का सपना होता है। बाबू केदारनाथ सिंह एक प्रबल स्वप्नद्रष्टा व दूरदर्शी विचारों के धनी व्यक्ति रहे। इनके विचारों में यह मर्म स्थापित रहा कि पूर्वांचल से गरीबी दूर करने हेतु एक बेहतर शिक्षा प्रणाली ही अमिट आधार दे सकता है। सुल्तानपुर जनपद सहित पूर्वांचल के लोगों को वर्तमान आवश्यकतानुसार बेहतर शिक्षा मुहैया कराना ही बाबू केदारनाथ सिंह के प्रति आत्मिक स्मरणाञ्जली होगी। कमला नेहरू संस्थान बाबू जी के समाजोन्नयन कर्तव्य पालन हेतु कृतसंकल्पित है। कमला नेहरू संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह नें कहा कि बाबू केदारनाथ सिंह सदैव बहुआयामी व उत्कृष्ठ शिक्षा के लौ से बेहतर समाज निर्माण के पक्षधर रहे। आज सुल्तानपुर जनपद में स्थापित कमला नेहरू संस्थान व इसके शैक्षिक बटवृक्ष उन्हीं के समाज उत्थान विचारों की भौतिक परिणति है। बाबू के.एन.सिंह की 25 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कमला नेहरू संस्थान के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह सहित संस्थान के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राधेश्याम सिंह, आई क्यू ए सी निदेशक प्रोफेसर प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व उप प्राचार्य प्रोफेसर सुशील कुमार सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर बिहारी सिंह व प्रोफेसर जयशंकर शुक्ल, मुख्य अनुशासक सुधांशु प्रताप सिंह तथा प्रोफेसर रंजना सिंह व प्रोफेसर प्रतिमा सिंह सहित संस्थान के सभी संकायों के प्राध्यापक प्राध्यापिकाएं फरीदीपुर के डायरेक्टर डॉ महेश प्रसाद के एन आई टी डायरेक्टर कादीपुर राणाप्रताप एवं बदलापुर जौनपुर महाविद्यालय के प्राचार्य करौदिया व लालडिग्घी बाल शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य एवं संस्थान के बर्सर अनिल सिंह नसीब व अंसारी सहित सभी गैरशिक्षक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

