पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सफाईयों ने किया विविध कार्यक्रम
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सपाई जिला अस्पताल पहुंचे। महिला और पुरुष अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों को फल वितरित कर अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की गई। पार्टी कार्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम भी हुए।इस मौके पर जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव जिला महासचिव सलाउद्दीन अहमद पूर्व विधायक अरुण वर्मा पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद सपा नेता रिजवान गनी पूर्व जिला अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव शहजाद अहमद जिला अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड इसौली विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव तेजेंद्र सिंह बग्गा अशोक वर्मा मोईद अहमद आदि लोग मौजूद हैं।
Tags
राज्य
