ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालयों में बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

ग्रीष्मावकाश के पश्चात विद्यालयों में बच्चों का हुआ भव्य स्वागत


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। महानिदेशक बेसिक शिक्षा परिषद एवं प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा के आदेश के अनुपालन के क्रम में दिनांक 01 जुलाई 2024 को ग्रीष्मावकाश के उपरान्त विद्यालय खुलने पर धनपतगंज ब्लॉक के समस्त विद्यालयों में बच्चों का स्वागत रोली चन्दन का टीका लगाकर एवं माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यालयो में बच्चो के लिए पकवान के रूप में हलुवा खीर बनवाया गया। प्रा वि बडनपुर में बच्चों का स्वागत भव्य तरीके से किया गया। संचारी रोग के संबंध में जागरुकता रैली भी निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम कृष्ण पांडेय, संतोष पाण्डेय, डी पी अवतार, इंद्रेश विक्रम,अनूप कुमार  शामिल रहे। उच्च .प्रा.वि. धनपतगंज में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्याम विहारी  एवं अध्यक्ष जू. शि.संघ धनपतगंज नवीन प्रकाश पांडेय एवं स.अ. किरन कुमारी, अनुदेशक प्रियंका पाडेय, प्रभावती वर्मा, बविता जायसवाल द्वारा बच्चों की रोली, चंदन लगाकर एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर को गुब्वारे से सजाया गया एवं वच्चों के लिए  पकवान बनवाया गया। बच्चों में मुख्य रूप से, नैतिक कृष्णा, नैन्सी, पायल, अतुल कुमार, अनुराग, चांदनी, महेक, तान्या आदि सैकड़ो बच्चे उपस्थित रहे। ब्लाक के अन्य विद्यालयो प्रा वि बडनपुर, उ प्रा.वि. कोरो, उ.प्रा.वि चन्दौर, उ.प्रा.वि. धर्मदासपुर प्रा वि पंडरे, उ० प्रा०वि पंडरे , प्रा. वि. मझौवा, प्रा वि धनजई द्वितीय , प्रा.वि. हरना हरौरा ,प्रा वि सराय मालिन, उच्च प्रा वि बडनपुर, कंपोजिट विद्यालय जूड़ापट्टी, उच्च प्रा वि भौसा में भी बच्चों का भव्य स्वागत किया गया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post