अभाविप राष्ट्र और समाज सेवा हेतु विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर रही है- डॉ संतोष अंश

अभाविप राष्ट्र और समाज सेवा हेतु विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर रही है- डॉ संतोष अंश


एबीवीपी सेवार्थ विद्यार्थी द्वारा आनंद वृद्धाश्रम में फल वितरण का सेवा कार्य

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सेवार्थ विद्यार्थी (SFS) कुशभवनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतापपुर नगर के आनंद वृद्धाश्रम में सेवा कार्य कर वहाँ  रह रहे लगभग नब्बे  बुजुर्गों को फल वितरण करके सभी से आशीर्वाद प्राप्त किया गया। प्रान्त सह मंत्री शुभेन्द्र वीर सिंह  ने बताया अभाविप विद्यार्थी पखवाड़े के अंतर्गत सामाजिक, पर्यावरणीय और विद्यार्थियों के हितकारी प्रतिदिन कार्य कर रही है। विभाग प्रमुख डॉ संतोष अंश ने बताया कि सेवा कार्य सेवार्थ विद्यार्थी का अनूठा प्रयास है। एबीवीपी  अपनो से उपेक्षित तक सेवा पहुँचाने का कार्य कर रही है। अभाविप राष्ट्र और समाज सेवा हेतु विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर रही है। विभाग संयोजक शिवम ने कहा परिषद का हरेक कार्यकर्ता समाजसेवा हेतु प्रयासरत है। जिला संयोजक तेजस्व पाण्डेय ने कहा कि एबीवीपी सेवार्थ  विद्यार्थी के कार्य को जनपद में और विस्तार देगी। इस अवसर पर विशेष रूप से राकेश सिंह दद्दू, डॉ संतोष अंश, शुभेन्द्र वीर सिंह, शिवम दुबे, तेजस्व पाण्डेय,नगर मंत्री आदर्श शुक्ला, एकांश,अंशुल, आशीष, सत्यम त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post