शिक्षा मित्र ऐसोशियेशन ने डिजिटाइजेशन ऑनलाइन उपस्थिति का किया पूर्ण बहिष्कार
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। डिजिटाइजेशन/ऑनलाइन उपस्थिति का पूर्ण बहिष्कार आदर्श शिक्षामित्र संगठन ने किया ।संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्रा व महामंत्री प्रदीप यादव ने कहा कि जब तक आनलाइन उपस्थिति का आदेश वापस नही होता तब तक आन्दोलन जारी रहेगा ।बहिष्कार का विभिन्न विकासखंडो में नेतृत्वकर्ता में धनपतगंज से जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा रविंद्र प्रताप सिंह अमरपाल उमाशंकर तिवारी कृष्ण मणि उपाध्याय जितेंद्र बहादुर सिंह बल्दीराय से जगध्यान यादव बाल गोविंद मौर्य रामकरन साहू मंजू मिश्रा कुड़वार से प्रदीप यादव राजेश तिवारी मृदुल तिवारी दूबेपुर से अखिलेश तिवारी सुतीक्षण तिवारी जंग बहादुर सिंह नगर से प्रतिमा सिंह राजकुमार सोनकर कूरेभार से रणजीत सिंह मेवालाल प्रजापति लाल जी यादव जयसिंहपुर से रविंद्र दुबे अशोक कनौजिया किरन वर्मा भदैयां से भारत यादव रीना उपाध्याय हरिओम भट्ट रीता वर्मा पूनम मिश्रा लम्भुआ से विवेक सिंह जय प्रकाश यादव पी पी कमैचा से अध्यक्ष रमाकांत तिवारी मंत्री भजन लाल गौतम अशोक तिवारी करौदी से अभिषेक उपाध्याय के.सी. मिश्रा अमरीश मिश्रा कादीपुर से लक्ष्मण सिंह पंकज सिंह ऋषि देव मिश्रा अखंड नगर से सत्यनारायण यादव प्रदीप कुमार राजेश यादव दोस्तपुर से जगदीश प्रसाद रंजीत श्रीकांत तिवारी और मोतिगरपुर से राम शिरोमणि वर्मा दीप कुमार मिश्रा संजय वर्मा आदि पदाधिकारीगण विरोध प्रदर्शन मे शामिल हुए।महामंत्री प्रदीप यादव ने बताया कि शीघ्र ही जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौपा ।
