हाथरस की घटना को रोकने में सरकार फेल:अजय राय
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने जनपद सुल्तानपुर में कहा कि हाथरस की घटना दिल दहला देने वाली है। इस घटना को रोकने में प्रदेश सरकार और प्रशासन पूरी तरह से फेल रहा। पीड़ितों को समय से उपचार के लिए प्रशासन की ओर से सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। उन्होंने दिवंगतों के परिवारीजनों को दो करोड़ तथा घायलों को 25 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष श्री राय शनिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश त्रिपाठी के माता जी के निधन के पश्चात तेरहवीं में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से काफी देर तक विचार विमर्श किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनके आवास के सामने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन करने के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन की तारीफ की। यहां पर सुलतानपुर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संदीप तिवारी पिंटू अमेठी के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल राहुल त्रिपाठी पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी वरुण मिश्र वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय पीसीसी लाल पद्माकर सिंह विजय श्रीवास्तव डीसी पाण्डेय दिनेश मिश्र योगेश पाण्डेय ओपी दूबे राजीव सिंह मानिक चंद श्रीवास्तव अमोल बाजपेई मो.अनीस खां आवेश अहमद रणजीत सिंह सलूजा अरवाज खान मनमून आलम मोहसिन सलीम बलराम तिवारी पवन मिश्रा नन्हें आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
