स्नातक संघ के प्रदेश महामंत्री बने वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता अंकुर देव राय

स्नातक संघ के प्रदेश महामंत्री बने वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता अंकुर देव राय


लखनऊ, न्यू गीतांजलि टाइम्सअखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ उत्तर प्रदेश के वर्तमान में प्रदेश विधि संयोजक के पद पर कार्य कर रहे स्थायी अधिवक्ता भारत सरकार एवं राज्य विधि अधिकारी उ.प्र. सरकार उच्च न्यायालय लखनऊ खण्डपीठ के अंकुर देव राय को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर राकेश पांडे की राय पर आपको अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री का अतरिक्त कार्यभार सोपा गया है  अंकुर देव राय अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री के साथ-साथ प्रदेश के विधि संयोजक का कार्य भार भी देखेंगे साथ ही अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी रहेंगे । प्रदेश अध्यक्ष हरि ओम शर्मा जी पत्र जारी कर उनको संगठन से जुड़ने का आभार व्यक्त किया है। इसके अलावा अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ ने उत्तर प्रदेश के क्षेत्र व सभी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष का भी मनोनयन किया है जिसकी स्वागत राष्ट्रीय महामंत्री योगेश सेंगर ने किया उन्होंने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र अश्विनी चतुर्वेदी अयोध्या क्षेत्र डॉक्टर दिव्य दर्शन तिवारी (प्राचार्य) कानपुर क्षेत्र संतोष तिवारी (अध्यापक) ब्रज क्षेत्र डॉक्टर थान सिंह कुशवाहा पश्चिम क्षेत्र ओमेंद्र आर्य बरेली क्षेत्र विमलेंद्र शर्मा को बनाया गया है । प्रदेश मीडिया प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी ने सभी साथियों से संगठन को मजबूत बनाने का आवाहन किया इस अवसर पर अयोध्या मण्डल के मिडिया प्रभारी संतोष पाण्डेय अरुण प्रजापति शीतला प्रसाद पाण्डेय अरविंद मौर्य अभिषेक पांडे सुमित पाण्डे प्रशांत शुक्ला जितेंद्र सक्सेना ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post