राजाराम त्यागी को भारतीय चमार महासभा सामाजिक संगठन ने बनाया सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष

राजाराम त्यागी को भारतीय चमार महासभा सामाजिक संगठन ने बनाया सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष


बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर आए राजाराम त्यागी

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स भारतीय चमार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राणा चमार के निर्देशानुसार भारतीय चमार महासभा के मंडल मीडिया प्रभारी अयोध्या अनिल कुमार ने सुल्तानपुर के रहने वाले राजाराम त्यागी को जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया। जिला अध्यक्ष बनने पर राजाराम त्यागी ने बताया कि वह 20 साल से ज्यादा बहुजन समाज पार्टी में कई पदों पर कार्य किया, राजाराम त्यागी ने यह भी बताया कि वह काशीराम के साथ चौरे बाजार अयोध्या से सुल्तानपुर तक साइकिल यात्रा में भी शामिल हुए थे।उन्होंने कहा कि कुछ पदाधिकारी से आहत होकर पार्टी छोड़कर भारतीय चमार महासभा  सामाजिक संगठन में शामिल हुए हैं। इस मौके पर जिला मिडिया प्रभारी शुभम गौतम, दिनेश गौतम सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post