नगर पालिका का प्रयास गोमती मित्र मंडल पर किया विश्वास
सुल्तानपुर माननीय प्रधानमंत्री जी के आवाहन "एक पेड़ मां के नाम" को समर्पित पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ,वृक्षारोपण जन अभियान के अंतर्गत शनिवार को पालिका प्रशासन द्वारा सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पर्यावरण पार्क के उत्तर तरफ सुविख्यात कथा वाचक दिनेशानंद महाराज द्वारा भूमि पूजन कराते हुए ५०० पौधों का रोपण कर सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया,उपरोक्त स्थल को गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन के प्रस्ताव पर न.पा.प. अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल द्वारा महर्षि वाल्मीकि उपवन नाम दिया गया साथ ही गोमती मित्र मंडल के स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों पर भरोसा जताते हुए इस पूरे उपवन के देखरेख की जिम्मेदारी भी उनके द्वारा गोमती मित्र मंडल समिति को दी गई,कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज सभी सभासद गण गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन आलोक तिवारी राम क्विंचल मौर्या राजेंद्र शर्मा अजय वर्मा मुन्ना सोनी सुजीत कसौधन आदि मौजूद रहे प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन ने नगर पालिका अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा की गोमती मित्र इस उपवन की पूरी देखभाल करेंगे जिससे आने वाले समय में नगर क्षेत्र के लोग देखेंगे की कैसे इस उपवन को हरा भरा बनाया गया है अंत में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सफल कार्यक्रम के लिये सभी को धन्यवाद प्रेषित किया गया।