कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच की सहभागिता से एक पेड़ माँ के नाम तहत बृक्षारोपण शुरू

कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच की सहभागिता से एक पेड़ माँ के नाम तहत बृक्षारोपण शुरू


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स सुलतानपुर नगर पालिका सुल्तानपुर की अगुवाई में चल रहे पौधारोपण अभियान में जनपद की सभी सामाजिक संस्थाएं अपना श्रमदान और बहुमूल्य समय का योगदान करते हुए जनपद को हरा-भरा करने के संकल्प को पूरा करने में जुटी हुई है ।आज इसी क्रम में दरियापुर ब्रिज से मंत्रो उच्चारण के उपरांत पौधा रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, सड़क की दोनों पटरिया पर नीम और कदम के पौधों का रोपण किया गया साथ ही साथ ट्री गार्ड भी लगाया गया और जिन घरों या दुकानों के सामने पौधों को लगाया गया उनको पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी दी गई। आज इस अभियान में संयुक्त सेवा समिति, घर सुल्तानपुर फाउंडेशन पर्यावरण संरक्षण समिति गुरुद्वारा समित गायत्री परिवार गोमती मित्र मंडल ज़िला सुरक्षा संगठन काउंसिल आफ उद्योग व्यापार मंच के सदस्यों की सहभागिता रही

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post