ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में उ. प्र. प्रा.शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई लंभुआ की बैठक हुई संपन्न

ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में उ. प्र. प्रा.शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई लंभुआ की बैठक हुई संपन्न


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई लंभुआ की कार्यसमिति संघर्ष समिति तहसील प्रभारी एवं शिक्षकों की एक बैठक दिनांक 9 जुलाई 2024 को प्राथमिक विद्यालय परसरामपुर में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष केदार नाथ दुबे  की उपस्थिति में अनुपम द्विवेदी ने संघ द्वारा दिए गए संदेश को पढ़कर कार्यकारिणी को अवगत कराया । बैठक में महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पत्र दिनांक 18 जून 2024 एवं 05 जुलाई 2024 के द्वारा शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिति अनिवार्य किये जाने  की चर्चा हुई ।संघ द्वारा शिक्षकों की लम्बित समस्याओं के निराकरण हेतु शासन को अनेक बार पत्र प्रेषित किया गया है, जिसमें परिषदीय शिक्षकों को  राज्य कर्मचारियों की भाँति 31 उपार्जित अवकाश 12 द्वितीय शनिवार अवकाश अर्द्ध-आकस्मिक अवकाश, प्रतिकर एवं अध्ययन अवकाश निःशुल्क चिकित्सा सुविधा अनुमन्य करने शिक्षकों की पदोन्नति शीघ्र करने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने जैसी माँगें सम्मिलित हैं परन्तु दिनांक 30-10-2023 व दिनांक 09.11. 2023 को शासन स्तर पर सम्पन्न हुई वार्ता के उपरान्त भी अद्यतन शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नही किया गया है। समस्त अधिकारी व कर्मचारियों का कार्य स्थल प्रदेश अथवा जनपद मुख्यालय है जोकि उनके निवास स्थान से निकटस्थ है। अधिकारी व कर्मचारियों को एक कैलेण्डर वर्ष में 14 आकस्मिक अवकाश के अतिरिक्त 31 उपार्जित अवकाश, 12 द्वितीय शनिवार अवकाश के साथ ही अर्द्ध-आकस्मिक अवकाश की सुविधा अनुमन्य है। सरकारी वाहन निकटस्थ कार्यस्थल उपार्जित एवं द्वितीय शनिवार अवकाश का लाभ प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों पर दैनिक उपस्थिति हेतु उपरोक्त प्राविधान लागू नहीं किया गया है।उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद का शिक्षक सबसे दुर्गम स्थानों पर स्थित विद्यालयों में सेवा प्रदान कर रहा है। शिक्षक ऐसे स्थानों पर कार्य कर रहे है जहाँ आवागमन हेतु सड़क नहीं है, यदि कहीं सड़क उपलब्ध है तो कोई भी सार्वजनिक वाहन की सुविधा उपलब्ध नही है शिक्षक अपने निजी वाहन तथा पैदल यात्रा करके इन दुर्गम मार्गों में नदी जलभराव पगडंडी से होते हुए अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। शिक्षक प्रतिदिन 50-60 कि०मी० तक अपने निजी साधनों से यात्रा करके विद्यालय पहुँचते हैं। शिक्षक के प्रतिमास कभी न कभी विद्यालय में विलम्ब से पहुँचने की संभावना बनी रहती है। जिसमें शिक्षक संघ के सभी मुद्दों पर चर्चा किया गया आनलाइन उपस्थिति के विरोध में अपनी मांगों को रखा गया और संघ की सभी मांगों पर विस्तृत में चर्चा किया गया । इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष पूर्णेंदु पांडेयमंत्री कृष्ण कुमार चौरसियाजूनियर संघ के पूर्व अध्यक्ष जय कुमार मिश्र विनय कुमार मनोज द्विवेदी चंद्रशेखर पांडेय देवेंद्र कविराज श्यामलाल गुप्ता मनोज सिंह योगेश पांडेय शशि प्रकाश शुक्ल रोली सिंह पंकज सिंह सनथ कुमार सिंह सुशांत मिश्र दिवाकर तिवारी कौशल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post