भारतीय चमार महासभा के यूथ जिलाध्यक्ष बने ज्ञान प्रकाश

भारतीय चमार महासभा के यूथ जिलाध्यक्ष बने ज्ञान प्रकाश


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्सभारतीय चमार महासभा सामाजिक संगठन ने सोमवार को युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी देते हुए संगठन का विस्तार किया है, संगठन ने गोसाईगंज के रहने वाले ज्ञान प्रकाश को यूथ जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुव नारायण विश्वकर्मा ने ज्ञान प्रकाश को नियुक्ति पत्र सौंपा।  इस मौके पर ज्ञान प्रकाश ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौपी है, उसका निर्वहन करूंगा और जो भी कार्य संगठन का शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय किया जाएगा उक्त कार्य को निष्ठापूर्ण पूरा करूंगा। इस मौके पर संगठन के अन्य जिम्मेदार लोगो द्वारा ज्ञान प्रकाश का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। वहीं संगठन के मण्डल मिडिया प्रभारी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हम युवाओं को संगठन से जोड़ कर युवाओं में सामाजिक रूप से तैयार कर रहे है, देश को आज जरूरत है कि युवा देश के उत्थान के लिए आगे आए और समाज को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे भारतीय चमार महासभा सुल्तानपुर सहित अन्य जनपद और राज्यों में लगातार अपना विस्तार कर रहा है जिससे हम समाज में व्याप्त असमानता को समाप्त कर समानता पर आधारित समाज का निर्माण करे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post