अनुशासनहीनता में कांग्रेस के भदैया ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटाए गए

अनुशासनहीनता में कांग्रेस के भदैया ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटाए गए


जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने लिया निर्णय

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स अमेठी लोकसभा से नवनिर्वाचित कांग्रेस  सांसद किशोरी लाल शर्मा का आगमन 4 जुलाई 2024 को पंडित राम ने त्रिपाठी सभागार में हुआ था।  पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में अमेठी के नवनिर्वाचित सांसद केएल शर्मा के स्वागत व सम्मान समारोह कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभागार के बाहर  शक्ति तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष भदैंया द्वारा समस्त जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर के पदाधिकारियों को  गालियां दी गई थी। उनके इस  अमर्यादित आचरण करने का कृत्य  घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है । कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी का सम्मान करती चली आ रही है। शक्ति तिवारी के अनुचित और अमर्यादित व्यवहार के कारण शक्ति तिवारी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भदैंया को ब्लॉक अध्यक्ष पद से तत्काल पदमुक्त कर दिया गया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post