डॉ मुखर्जी के संकल्प को पूरा कर रही सरकार : डॉ आरए वर्मा
डॉ मुखर्जी का जीवन भारत और भारतीयता के लिए था समर्पित : करुणा शंकर द्विवेदी
डॉ मुखर्जी की 123 जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। प्रखर राष्ट्रवादी विचारों से मां भारती को गौरवान्वित करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 123 जन्म-जयंती पर कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल समेत अन्य मंडलों व बूथों पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाएं मार्ग हुआ आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जन्म जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने उनको भारत मां का सच्चा सपूत बताया।उन्होंने कहा मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और त्याग कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।सरकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्प को पूरा कर रही है।पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन भारत और भारतीयता के लिए समर्पित था।संचालन नगर महामंत्री डॉ वी.पी सिंह व आभार नगर अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक आकाश जायसवाल ने प्रकट किया।इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी डॉ प्रीति प्रकाश धर्मेन्द्र कुमार विनोद कुमार पाण्डेय एलके दुबे कोकिला तिवारी इन्द्रदेव मिश्रा रेनू सिंह प्रवीण मिश्रा रचना अग्रवाल राजीव सिंह सजन लाल कसौधन दिनेश चौरसिया राजकुमार सोनी आसिफ राइन सौरभ पाण्डेय आरसी पाण्डे अनुज प्रताप सिंह अंकित अग्रहरि दीपक श्रीवास्तव राम अवध जायसवाल बद्री पाण्डे मोहित साहू आसिफ राइन राकेश जायसवाल डीपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।कादीपुर में जिला महामंत्री घनश्याम चौहान व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पाठक मनोज श्रीवास्तव सुभाष वर्मा राम अभिलाष सिंह प्रदीप शर्मा बाबी सिंह समेत मंडल अध्यक्षों व बूथ अध्यक्षों ने जगह जगह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
