माँ ने हमे बड़ा किया अब उनके नाम के पौधें को बड़ा करने की जिम्मेदारी हमारी

माँ ने हमे बड़ा किया अब उनके नाम के पौधें को बड़ा करने की जिम्मेदारी हमारी


नन्हें पौधों की देखभाल शिशु की तरह करें डॉ सुधाकर सिंह

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स नगरपालिका की अगुवाई में जनपद की समस्त संस्थाओ द्वारा पौधरोपण का क्रम निरन्तर जारी है। रविवार को भारी बारिश के बीच भी समितियों ने पौधरोपण किया। पल्लवी वर्मा ने बताया कि जनपद को हरा-भरा  बनाने के अभियान के तहत अब तक 250 पौधों का रोपण हो चुका है। डॉ सुधाकर सिंह ने कहा कि अब तक रोटरी क्लब ट्रांसगोमती गुरुद्वारा कमेटी घर सुल्तानपुर  इंडिया एन्टी करप्शन धन गुरुनानक लंगर सेवा ट्रस्ट गायत्री परिवार को दिए गए क्षेत्र में पौधरोपण का क्रम निरन्तर जारी है। उन्होंने आगे बताया कि रोपित पौधों की देखभाल इस तरह से करें जैसे आप अपने नवजात शिशु की देखभाल करते हैं। यह पौधे भी नवजात शिशु की तरह ही होते हैं इन्हें हर तरह से देखभाल की जरूरत होती है। इस पूरे महीने अलग- अलग दिन अलग - अलग समितियों द्वारा पूरे शहर में नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की देखरेख में पौधरोपण होगा। इस कार्य मे पर्यावरण समिति की समन्वयक पल्लवी वर्मा डॉ सुधाकर सिंह सरदार बलदेव सिंह अमर बहादुर सिंह रुद्र प्रताप मदन सिंह सरदार महेंद्र पाल गगनदीप जितेंद्र श्रीवास्तव राकेश सिंह सभासद गिरीश मिश्रा अम्बरीष मिश्रा शिवाकांत पांडेय हिमाशु बिपिन मिश्रा लाल जी सच्चिदानंद सिंह सुदीप पाल सिंह तनप्रीत आदि कई लोग लगे हुए है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post