एबीवीपी के विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा विवेकानंद प्रतिमा एवं परिसर की सफ़ाई
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) कुशभवनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत मुरलीनगर के विवेकानंद पार्क की साफ सफाई कर स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विभाग प्रमुख डॉ संतोष अंश ने बताया कि संडे फॉर सोसाइटी अभियान में सुबह घनघोर बारिश के बीच कार्यकर्ताओं का सेवा का उत्साह कम नही हुआ और विवेकानंद की प्रतिमा की साफ सफाई और धुलाई की। प्रान्त मंत्री शुभेन्द्र वीर सिंह ने बताया कि अभाविप विद्यार्थी दिवस पखवाड़े के अंतर्गत प्रतिदिन रचनात्मक सामाजिक और पर्यावरणीय कार्य किये जा रहे है। इस अवसर पर प्रान्त मंत्री शुभेन्द्र वीर सिंह रूद्र प्रताप सिंह विभाग संयोजक शिवम जिला संयोजक तेजस्व पाण्डेय नगर मंत्री आदर्श एकांश सत्यम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

