गुरु नानक देव लंगर सेवा ट्रस्ट सुल्तानपुर की तरफ से ब्लड डोनेट किया गया

गुरु नानक देव लंगर सेवा ट्रस्ट सुल्तानपुर की तरफ से ब्लड डोनेट किया गया


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स धन श्री गुरुनानक देव जी लंगर सेवा ट्रस्ट सुल्तानपुर की तरफ से जिला अस्पताल में ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि में डॉ आर के मिश्रा  और विशिष्ट अतिथि  चरणजीत सिंह राजा जी के कर कमलो द्वारा रक्तदान शिविर का उद्घाट्न हुआ।इस अवसर पर ब्लड बैंक के समस्त स्टाफ को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । अनुराग पांडे एवं समस्त ब्लड बैंक के स्टॉप का विशेष योगदान रहा। इस शिविर में तेज बारिश के चलते  सिर्फ 12 यूनिट ही  रक्तदान हो पाया । ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर आर के मिश्रा ने कहा कि मानवता का धर्म सबसे बड़ा धर्म है। रक्त की एक एक बूंद की कीमत उससे जानिए जो जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रहा हो। रक्तदान सबसे परोपकार का कार्य है। रक्तदान से शरीर मे कमजोरी नही आती है। गनदीप सिंह  प्रभाकर दत्त  संदीप चौधरी  रजत चौधरी  पुष्कर तिवारी  पंकज यादव  शिवकांत गुप्ता  रंजीत  किशन चौधरी प्रभाकर चौधरी सत्यम मौर्य उदय राज विश्वकर्मा नफीस खान  सोनू यादव शिव नायक वर्मा आदि लोगो ने खून देकर मानवता की मिसाल पेश की है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post