महिला शिक्षक संघ ने जनपद प्रभारी मंत्री आशीष पटेल जी को सौपा ज्ञापन
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। महिला शिक्षक संघ सुलतानपुर की जिला अध्यक्ष डा गायत्री सिह की अध्यक्षता में एवं जिला महामंत्री सीमा सिंह के निर्देशन में डिजिटलाइजेशन /ऑनलाइन उपस्थित के विरोध में जनपद की शिक्षिकाओं की ओर से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल को दिया गया । महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने उनसे आग्रह किया कि उनकी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाये जिसमें महिला शिक्षक संघ द्वारा मांग की गई कि पहले शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जाए तदोपरांत डिजिट लाइजेशन ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था लागू करने का आदेश दिया जाए। संगठन की तरफ से प्रमुख मांगे 1- हाफ डे अवकाश अन्य विभागों की भांति दिया जाए 2- प्रतिकर अवकाश अन्य विभागों की भांति प्रदान किया जाए 3- 30 ईएल राज्य कर्मचारियों की भांति अथवा महाविद्यालय के शिक्षकों की भांति P.L.की सुविधा दी जाए/ 4- सर्वर क्रैश होने पर वैकल्पिक व्यवस्था का स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जाए/ 5- बेसिक शिक्षा अधिकारी को ऑनलाइन उपस्थिति में शिथिलता का अधिकार दिया जाए मौसम की प्रतिकूलता व विभागीय कार्यक्रमों में शिक्षकों के प्रतिभाग करने पर स्पष्ट दिशा निर्देश दिये जाये । कार्यक्रम में अर्चना चित्रांशी सुचित्रा सिंह आरती सरोज नीलम गुप्ता बीना तिवारी प्रिया सागर तनूजा सोलंकी वसुन्धरा उपाध्याय आदि अध्यापिकायें उपस्थित रही ।
