बाबा जनवारी नाथ धाम में एसडीएम ने एक वृक्ष मां के नाम लगाया

बाबा जनवारी नाथ धाम में एसडीएम ने एक वृक्ष मां के नाम लगाया


वन विभाग की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स सुलतानपुर सरकार द्वारा चलाए जा रहे वन महोत्सव एक वृक्ष मां के नाम' के तहत बाबा जनवारी नाथ धाम में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम और वनरक्षक अधिकारी ने वृक्षारोपण करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बाबा जनवारी नाथ धाम परिसर में उप जिला अधिकारी लंभुआ विदुषी सिंह एवं वनरक्षक अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने एक पेड़ मां के नाम लगाया। वृक्षारोपण के दौरान एसडीएम ने कहा कि अत्यधिक बरसात से ही भू-गर्भीय जलस्तर बढ़ेगा और पर्यावरण की रक्षा होगी वायु प्रदूषण भी कम होगा लेकिन इसके लिए हरियाली वापस लानी होगी। फलदार और छायादार पेड़ लगाने होंगे। एसडीएम विदुषी सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सिर्फ सरकार को ही अपने दायित्व पूरे करने हैं, इस सोच को बदलने की आवश्यकता है। सरकार के प्रयासों में जनता सहयोग करेगी तो उसके परिणाम शत-प्रतिशत निकलेंगे। उन्होंने लोगों से इस बरसात में अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उन्हें संरक्षित करने का आवाह्न किया। वन क्षेत्राधिकारी लंभुआ अतुल कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि सभी लोग मिलकर एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाएं। वृक्षारोपण करने के बाद मां के नाम लगाए गए पौधे को पेड़ बनाने तक उसकी देखभाल जरूर करें। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता एवं मंडल मंत्री युवा मोर्चा कृष्ण सिंह जमखुरी ने भी अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय सरोज कुलदीप दुबे अध्यक्ष ( शिव शंभू ट्रस्ट) सेक्टर संयोजक विनीत सिंह मौजूद रहे एवं धाम के साफ सफाई में भी दर्जन पर सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post