तहसील क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा अवैध खनन:एसडीएम

तहसील क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा अवैध खनन:एसडीएम


नवागत एसडीएम ने संभाला लम्भुआ तहसील का कार्यभार

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स सुल्तानपुर नवागत उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह ने लम्भुआ तहसील कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद कार्यालय में बैठकर शिकायतें भी सुनीं। एसडीएम ने कहा कि पीड़ित जनता को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता अपनी समस्या को लेकर कभी भी कार्यालय में मिल सकती है। काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन कराना ही पहला कर्तव्य होगा। आम-आदमी की समस्याओं का निस्तारण कराना व त्वरित न्याय पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं तथा कार्यक्रमों को प्राथमिकता से क्रियान्वित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा। क्षेत्र में जोरो से हो रहे अवैध खनन पर उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में तहसील क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने देंगे। अगर ऐसा हो रहा है तो पुलिस उपाधीक्षक से बात कर हम लोग संयुक्त टीम बनाकर खनन माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post