ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर बी आर सी कुड़वार में हुई बैठक

ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर बी आर सी कुड़वार में हुई बैठक


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स जिले के कुडवार बी आर सी पर शासन द्वारा प्रस्तावित डिजिटलाइजेशन उपस्थिति के कारण  शिक्षक असहज और व्यथित है । शिक्षकों में उपजे व्यापक असंतोष से आंदोलित है। ब्लॉक के लगभग समस्त आक्रोशित शिक्षक/ शिक्षिका द्वारा लगातार इस संघर्ष में संघ से अनुरोध किया जा रहा है।क्षेत्रो से शिक्षक  दूरभाष पर सम्पर्क स्थापित कर रहे है। शिक्षकों के इस ऑनलाइन उपस्थिति के संघर्ष में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई कुडवार की कार्यसमिति एवम संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की बैठक ब्लाक अध्यक्ष निज़ाम खान की अध्यक्षता में की गई।  बैठक को सम्बोधित करते हुए निज़ाम खान ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति देने का विरोध शिक्षक नही कर रहा है अपितु ऑनलाइन उपस्थिति से विभिन्न  प्रकार के संकट और कठिनाई है। उस समस्या में सुधार करके निराकरण करने का अनुरोध लगातार करता चला आ रहा है। शिक्षकों की तमाम सेवा शर्तों को पूरा किये बिना ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था सफल हो पाना असंभव है।शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर जिस प्रकार से शिक्षकों को प्रताड़ित करने का नियम लागू किया जा रहा है शिक्षकों को अपनी बात रखने को भी विरोध की संज्ञा दी जाती है और विभाग ने हाफ CL बन्द कर दिया टेबलेट /ऑनलाइन उपस्थिति बिना मांगे दिया और हाफ CL ,30 El मांगने पर नही दी जा रही है। अगर विद्यालय समय में अध्यापक या फिर अध्यापक परिवार का  सदस्य कोई अचानक बीमार हो जाये तो वह हाफ CL लेकर इलाज भी नही करवा सकता।उपरोक्त वर्णित तथ्यों में सुधार के लिए संगठन शासन से निरन्तर अनुरोध करता रहा किन्तु अद्दतन शासन और विभाग से कोई सार्थक और अपेक्षित परिणाम नही आए।शिक्षकों के हितों के संरक्षण के लिए संघ कृत संकल्पित है अतएव संघ अपने शिक्षको के साथ पूरी ऊर्जा और निष्ठा से शिक्षकों के सेवा शर्तों में अपेक्षित सुधार न होने और विभाग द्वारा शिक्षकों पर अव्यवहारिक दमनकारी नीति अपमानजनक आदेश थोपे जाने के  कारण संघ की संवैधानिक विधा में दृढ़तापूर्वक विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन करेगा। इस मौके पर बृजेश कुमार मिश्र ब्लॉक मंत्री मुहम्म्द मुज्तबा कोषाध्यक्ष धीरेंद्र राव युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजमणि यादव विनय कुमार राकेश शुक्ला मृदुल त्रिपाठी विकास मिश्र शिवेन्द्र पांडेय जितेंद्र मौर्य पांडेय राजनारायण यादव मोइद राकेश कुमार मिश्र अजय कुमार रमेश तिवारी मनदीप कुमार पांडेय वेद प्रकाश पांडेय रूपनारायण दिनेश तिवारी दिनेश शुक्ला इत्यादि मौके पर मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post