अशोक का पेड़ लगाकर छात्रा ने मनाया जन्मदिन
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। कंपोजिट विद्यालय काकरकोला बल्दीराय में कक्षा पांच की छात्रा फरहीन बानो ने अपना जन्मदिन अशोक का पेड़ लगाकर मनाया। प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह ने बिटिया को आर्शीवाद देते हुए कहा कि पेड़ पक्षियो,जानवरों और मनुष्यों को आश्रय देने के साथ साथ फल फूल प्रदान करते हैं।मानव के जीवन को सुखी, सम्रद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभिक आश्रय भी प्रकृति अर्थात वन वृक्ष ही रहे हैं। मानव को प्रारम्भ से प्रकृति द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है। उसे निरन्तर प्राप्त करते रहने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। सहाई एस पी सेवा संस्थान के परम सहयोगी साथी अरविंद कुमार मिश्रा ने इस क़दम को पर्यावरण व मानव जाति के लिए बहुत ही लाभकारी बताया। इस मौके पर विजय लक्ष्मी सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की याद करते हुए बिटिया को ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं दीं।सौरभ मिश्र कक्षा अध्यापक हरेंद्र शुक्ल इंदुमती मिश्रा शीला विजय बहादुर यादव अभय सिंह विटाना पुष्पा सुलेखा आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे।