परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था दूसरे दिन भी धड़ाम
शिक्षा मित्र ऐसोशियेशन का अनवरत विरोध जारी
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। शिक्षामित्र एशोसिएशन का लगातार दूसरे दिन भी डिजिटाइजेशन का विरोध जारी रहा ।। जनपद मे कार्यरत लगभग 2172 शिक्षामित्रो ने विरोध प्रदर्शन मे प्रतिभाग किया । अपने अपने विद्यालयो मे काली पट्टी बांध कर शिक्षण करते नजर आए । संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा व महामंत्री प्रदीप यादव ने बताया कि संघर्ष अनवरत जारी रहेगा ।। काली पट्टी बाँध दर्ज कराया विरोध शिक्षक संगठनों के आह्वान पर इस व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को शिक्षक काली पट्टी बांधकर विद्यालयों में शिक्षण कार्य करते नजर आए। शिक्षामित्रो के अनुसार गाँवों के दुरुह रास्ते,सड़कों पर पड़ने वाले रेलवे क्रासिंग के बंद होने टूटी सड़कें जाम की समस्या बरसात-कोहरा एवं अन्य प्राकृतिक प्रकोपों से उत्पन्न आकस्मिक कठिनाई सर्वर फेल एवं धीमा होने की व्यावहारिक कठिनाईयों के बीच मात्र पंद्रह मिनट की अवधि में शिक्षको द्वारा उपस्थिति न दर्ज कर पाने पर अनुपस्थित मानने के विभाग के फरमान से शिक्षक परेशान हैं।इस व्यवस्था में प्रातः 8:00 के विद्यालय में 7:45से 8:00 तक ही उपस्थिति के लिए टैबलेट में उक्त पोर्टल खुलेगा।एक मिनट भी देर से पहुँचने वाले शिक्षक शिक्षामित्र की उपस्थित पोर्टल नहीं स्वीकार करेगा। उक्त शिक्षक उस दिन अनुपस्थित हो जाएगा।विभिन्न विकास खंड के ब्लाक अध्यक्षों ने विरोध जताया। रमाकांत तिवारी भारत यादव रीना उपाध्याय पंकज सिंह अखिलेश तिवारी विवेकसिंह राम शिरोमणि वर्मा रणजीत सिंह रवीन्द्र दूबे अमिताभ गौतम जगध्यान यादव बालगोविन्द मौर्य लक्ष्मण सिंह सत्य नारायण यादव अभिषेक उपाध्याय जगदीश प्रसाद किरन वर्मा सुभाषिनी सिंह रवीन्द्र प्रतापसिंह दीप कुमार मिश्र आदि लोगो ने विरोध जताया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सुतीक्षण तिवारी ने दी।।
