के एन आई में संचालित एल एल बी द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024 का परीक्षाफल घोषित

के एन आई में  संचालित एल एल बी द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2024 का परीक्षाफल घोषित


सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स कमला नेहरू स्वायत्तशासी संस्थान में संचालित एल एल बी द्वितीय सेमेस्टर 2024 का परीक्षाफल दिन मंगलवार को संस्थान नें घोषित कर दिया । संस्थान के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राधेश्याम सिंह नें बताया कि परीक्षा का परिणाम संस्थान की वेबसाइट  https://Knipssexams.in/exam_result_second_sem.php पर प्रदर्शित कर दिया गया है। संबंधित विद्यार्थी इस वेबसाइट पर अपना अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर अंकतालिका डाउनलोड कर सकेंगे। इस अवसर पर संस्थान प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह व परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राधेश्याम सिंह नें स्वायत्तशासी व्यवस्था के अधीन द्वितीय सेमेस्टर 2024 की एल एल बी परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post