बी आर सी बल्दीराय पर ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में हुई बैठक
बल्दीराय। उ प्र प्रा शि संघ बल्दीराय की आवश्यक बैठक बी आर सी बल्दीराय पर अध्यक्ष राज बख्श मौर्य के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। अध्यक्ष ने शिक्षकों के सेवा शर्तों (उपार्जित अवकाश, आधे दिन का अवकाश द्वितीय शनिवार का अवकाश इत्यादि)में सुधार हेतु संगठन , शासन से सतत अनुरोध करता रहा है। किंतु अद्दतन शासन और विभाग से कोई भी अपेक्षित परिणाम नहीं आये हैं।शिक्षकों के हितों के संरक्षण हेतु संगठन कृत संकल्पित है अतः संघ अपने शिक्षकों के साथ पूरी ऊर्जा और निष्ठा से शिक्षकों के सेवा शर्तों में अपेक्षित सुधार न होने और विभाग द्वारा शिक्षकों पर अव्यवहारिक, अपमानजनक आदेश थोपे जाने के कारण संघ विरोध करता है इसी क्रम में सभी शिक्षकों को दिनांक 11 जुलाई 2024को बी आर सी बल्दीराय पर उपस्थित होकर आनलाईन उपस्थिति पर असहमत हैं , इस पर हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाएं।जिला उपाध्यक्ष हरि श्याम मौर्य उपाध्यक्ष अवधेश तिवारी,संजय यादव, रघुनाथ, प्रदीप यादव, ऋषि राज, विजय क्रांति यादव क्षण आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर राहुल तिवारी मो.मुस्तकीम, राज कुमार, लालू प्रसाद, अजय राज़, राजेश कुमार, विनोद कुमार, सुरेन्द्र कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
Tags
राज्य
