डिजिटलाइजेशन को लेकर अधिकारी व शिक्षक आमने-सामने

डिजिटलाइजेशन को लेकर अधिकारी व शिक्षक आमने-सामने


टैबलेट से उपस्थिति का जिले के शिक्षकों ने किया पूरी तरह बहिष्कार

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाह्न पर आज पूरे जिले के परिषदीय शिक्षकों ने आन लाइन हाजिरी के विरोध में काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया तथा टैबलेट से आन लाइन उपस्थिति का बहिष्कार किया ।जैसा कि ज्ञात है कि विभाग की महानिदेशक स्कूली शिक्षा द्वारा सभी बी एस ए को पत्र लिखकर आदेशित किया गया था कि 8जुलाई से सभी शिक्षक टैबलेट के माध्यम से आन लाइन उपस्थिति दर्ज करेंगे जिसका सभी शिक्षक संगठनों ने विरोध करते हुए कहा कि जब तक शिक्षकों को ई एल हाफ डे सी एल कैश लेश चिकित्सा सुविधा पुरानी पेंशन का लाभ आदि मांगो को विभाग नही पूरा करता तब तक शिक्षक आन लाइन उपस्थिति का बहिष्कार करेंगे ।संगठन के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पांडेय ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के तानाशाही रवैए के खिलाफ संघर्ष करेंगे ।जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय ने शिक्षकों से अपील की कि यह शिक्षकों की अस्मिता की लड़ाई है और हमको आपको इस लड़ाई को जीतना होगा इसके लिए हमे लम्बे संघर्ष के लिए तैयार रहना है । मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालय सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित है जहां कि बरसात में पहुंचना की मुश्किल है ऐसी परिस्थिति में परिषदीय विद्यालयों में आन लाइन उपस्थिति का कॉन्सेप्ट ही गलत है इसे विभाग को तुरंत वापस लेकर शिक्षकों की मांगो को पूरा करना चाहिए ।संगठन ने शिक्षकों का आवाह्न किया है कि यदि जल्द ही आन लाइन उपस्थिति एवम डिजिटल व्यवस्था को वापस नहीं लिया गया तो बड़े संघर्ष का एलान होगा ।अभी डिजिटलाइजेसन के विरोध में शिक्षक 11जुलाई को जिले पर एकत्रित होकर माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेंगे जिसमे हजारों शिक्षकों के शामिल होने की उम्मीद है 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post