नमो इंडिया मोदनवाल विंग यू पी के प्रदेश अध्यक्ष बने समाजसेवी राजेश कुमार गुप्ता
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। राष्ट्रहित एवं सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए सदैव समर्पित रहने वाली संस्था नेशनल मोदकवाल आर्गनाइजेशन इंडिया जो कि नेशनल चेयरमैन डी पी गुप्ता एडवोकेट व नेशनल सेक्रेटरी आशीष एच गुप्ता के नेतृत्व में देश भर के लगभग तीन करोड़ की आबादी वाले हलवाई समुदाय को राजनैतिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व ने मड़ियाहूं जौनपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी राजेश कुमार गुप्ता को नमो इंडिया मोदनवाल विंग यू पी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नमो इंडिया ये आशा व्यक्त करता है कि मोदनवाल विंग के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के क्रांतिकारी नेतृत्व में प्रदेश का मोदनवाल समाज एक नई ऊंचाई को स्पर्श करते हुए राजनैतिक और सामाजिक रूप से अधिक से अधिक सशक्त बनेगा और पूरे देश में प्रतिष्ठित होगा।