78वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
मुसाफिरखाना अमेठी। प्राथमिक विद्यालय पूरे दलई वि. क्षे. मुसाफिरखाना जनपद अमेठी में 15 अगस्त 2024 को प्रभात फेरी, झण्डा रोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात् मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्कूल के बच्चों को प्रभात फेरी के साथ स्वतंत्रता दिवस के इतिहास के बारे में बताया गया। देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों की शौर्य कथाओं को प्रस्तुत किया गया। जब अंग्रेजों ने भारत देश पर अपना कब्जा कर लिया था तब भारत देश के असंख्य नौजवानों ने अपने प्राणों की आहुति देखकर देश को स्वतंत्र कराया था। बच्चों को भारत देश की शौर्य गाथाओं के बारे में विस्तृत रूप में अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विकास कुमार सहायक अध्यापक गुंजन कुमार शिक्षामित्र साधना पांडे सुनीता देवी रसोईया श्रीमती सुनीता मिथिलेश ग्राम प्रधान सरोज देवी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार, संजय राजकुमार यादव जीत बहादुर सुंदर कली पुष्पा नीतू आदि लोग उपस्थित रहे।