इसौली विधान सभा में सैंकड़ों गाड़ियों एवं डिजे के साथ भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम संयोजक शौर्यवर्धन सिंह ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के नेतृत्व में 11 12 व १३ अगस्त तक लगातार जिले के सभी विधानसभाओं में तिरंगायात्रा निकलना है व १४ १५ अगस्त तक हर घर तिरंगा पहुँचने का कार्य युवामोर्चा द्वारा किया जाना है कार्यक्रम के दृष्टिकोण से संयोजक नियुक्त किए जा चुके है जिसमें आज सुल्तानपुर विधानसभा में युवा मोर्चा के शौर्यवर्धन सिंह जिला मंत्री युवा मोर्चा व धर्मवीर मिश्रा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा से वालीपुर बाजार से कुड़वार बाजार तक देश भक्ति गानो के साथ गुंजायमान हुआ भारत माता की जय सहित राष्ट्र भक्ति के नारे लगाते हुए स्वतंत्रता दिवस को भव्य तरीके से मनाने की अपील किया ।तिरंगा यात्रा में मनीषा पांडे समाज सेविका बबिता तिवारी अवधेश दुबे हर्षवर्धन सिंह स्पर्श पांडे धर्मवीर मिश्रा मोनू पांडे महताब जाहबाद दिगंबर सिंह रघुराज सिंह इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता समिल थें। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गांव- गांव घर घर दस्तक देंगें।साथ ही सभी घरों पर तिरंगा लगायेंगे।