हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा जगाएगी राष्ट्रवाद की अलख : मीना चौबे

हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा जगाएगी राष्ट्रवाद की अलख : मीना चौबे


14 अगस्त विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर निकलेगा मौन जुलूस

सुलतानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्सभाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने पयागीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा राष्ट्रवाद की अलख जगाएगी।11 अगस्त को जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण में हर घर तिरंगा अभियान से हर एक नागरिक को जोड़ने का आवाह्न किया था। मीना चौबे ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा 11 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।भाजपा कार्यकर्ता 12,1314 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता के लिए कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 13, 1415 अगस्त को महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। पार्टी द्वारा 14 अगस्त को भारत के विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस मनाया जाएगा।इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर मौन जुलूस प्रदर्शनी व गोष्ठी का आयोजन होगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पदाधिकारी जगह-जगह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने भी संबोधित किया।इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,जिला महामंत्री संदीप सिंह व जिला मंत्री आशीष सिंह रानू मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post