विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह द्वारा क्षेत्र की दर्जनों सड़कों की मरम्मत का करवाया गया निर्माण।

सड़कें बनने से ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुलभ क्षेत्रवासी व्यक्त कर रहे विधायक विनोद सिंह का आभार


सुल्तानपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह द्वारा लोक निर्माण विभाग के विभिन्न खंड द्वारा ही करीब दो दर्जन से ज्यादा सड़कों की मरम्मत का कार्य करवाया गया है। सत्र 2023- 2024 में इन सड़कों के बन जाने से इलाके के लोगों का आवागमन सुलभ हुआ है। गौरतलब हो कि इलाके के लोग लंबे अरसे से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे। बात विधायक सुल्तानपुर विनोद सिंह तक पहुंची तो उन्होंने न सिर्फ इसका संज्ञान लिया बल्कि जल्द से जल्द इन सड़कों के मरम्मत का आदेश दिया। उन्ही के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने तत्परता दिखाई और इन सड़कों की मरम्मत करवाई। अब क्षेत्र की इन दर्जनों सड़कों के बन जाने से लोगों का आवागमन सुलभ हो गया है और वे विधायक विनोद सिंह का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post