श्री कृष्ण वाटिका हनुमान मंदिर घमहा पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित

श्री कृष्ण वाटिका हनुमान मंदिर घमहा पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित


सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। श्री कृष्ण वाटिका हनुमान मंदिर घमहा  पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्राम प्रधान बिपिन कुमार तिवारी की  मौजूदगी में समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मन्दिर समिति के सदस्य कन्हैया प्रसाद तिवारी,उमेश तिवारी  एवं अरविन्द मिश्र के  नेतृत्व में पूरे परिसर में दीप प्रज्वलन कर प्रकाश पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर मां लक्ष्मी को याद किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। विगत वर्ष भी 5100 दीपों से मंदिर पर दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, मंदिर के संस्थापक यमुना प्रसाद तिवारी द्वारा बताया गया कि मंदिर पर बिभिन्न प्रकार का आयोजन पूजा अनुष्ठान हमेशा आयोजित होता रहता है एवं आगे भी प्रतिवर्ष छोटी दीपावली के दिन दीपोत्सव का कार्यक्रम सभी के सहयोहग से आयोजित होता रहेगा | उक्त कार्यक्रम में बिशेष रूप से सहयोगी रहे संगम प्रसाद तिवारी पवन कुमार तिवारी टुन्ने तिवारी सुभास यादव बिपिन यादव सचिन तिवारी कमलापति तिवारी प्रकाश यादव एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासिओं ने हिस्सा लिया |

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post