सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का छलका दर्द:

सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का छलका दर्द


सांसद को लेकर बोले- कब आते कब जाते नहीं पता नहीं उठाते हम लोगों के फोन: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

सुल्तानपुर न्यू गीतांजलि टाइम्स। सुल्तानपुर लोकसभा में सपा का पहली बार खाता खुला है। सांसद राम भुआल निषाद जीत दर्ज कराने के बाद से जनता से दूरी बनाए हुए हैं। वैसे उन्होंने सिर्फ पब्लिक की ही अनदेखी नहीं की है, बल्कि अपने ही पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने नाता तोड़ लिया है। वो भी ऐसे वर्कर्स से जिन्होंने उनकी जीत में जी जान लगा रखी थी। लम्भुआ सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नन्हेराम निषाद का दर्द सामने आया है।उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि हमको सांसद को लेकर बहुत आपत्ति है। हम लोगों ने जिस तरह से उनका सपोर्ट किया, वोट किया और लंभुआ विधानसभा से हम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक तरफा हम लोगों ने इलेक्शन में ताकत झोंकी। लेकिन उसके बाद आप जान ले कि बहुत स्थित खराब है। जब हम लोगों का फोन नहीं उठेगा तो बताइये आम जनता का क्या हाल होगा। यही नहीं उन्होंने कहा सांसद जब जिले में आते हैं, तो हम लोगों को कोई सूचना नहीं रहती है। कब आ रहें हैं, कब जा रहें हैं। लोगों की तमाम समस्याएं रहती हैं। क्षेत्र में हुई दो मौतें, सांसद को नहीं पता,सपा नेता ने कहा भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। जो छोटा तबका है उनके मकान बारिश से गिरे हैं। कुर्मीयान रामपुर में दो-दो मौतें हुई है, लेकिन सांसद का कुछ अता-पता नहीं है। जिससे बहुत परेशानी है। सासंद जब आते तो होटल में रुक जाते सुल्तानपुर में, और वह होटल खोजने पर भी नहीं मिलता है। आज तक न कोई उनका कार्यालय बना है और न ही सांसद प्रतिनिधि नियुक्त हुआ है। यही रहा रवैया तो बिखर जाएगी पार्टी,उन्होंने कहा कम से कम लोग जाएं अगर सांसद मौके पर नहीं हैं, दिल्ली हैं, मुंबई हैं, दुबई हैं कहीं भी हैं कम से कम अगर सांसद प्रतिनिधि होता है तो वह लोगों का दर्द-दुखड़ा सुने और उसका निस्तारण करें। उन्होंने कहा अगर यही हाल रहा तो हमको लग रहा है कि समाजवादी पार्टी का बहुत बड़ी छीछालेदर होने जा रही है। इसका हम लोगों को कष्ट है, क्योंकि हम लोग बहुत पुराने पार्टी के संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। हम लोग हमेशा पार्टी में बढ़ चढ़कर काम करने वाले हैं। लेकिन अगर यही रवैया रहा तो पार्टी के कार्यकर्ता बिखर जाएंगे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post