भाजपा ने 75 वें संविधान दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया

भाजपा ने 75 वें संविधान दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया


संविधान को कोई ताकत नहीं बदल सकती : डॉ आरए वर्मा

सुल्तानपुर, न्यू गीतांजलि टाइम्स। भाजपा ने संविधान दिवस की 75 वीं वर्षगांठ को गौरव दिवस के रूप में मनाया। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अगुवाई में भाजपाइयों ने विकास भवन के सामने स्थित भारतरत्न डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।इसके बाद भाजपा कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने गोष्ठी में कहा कि भारत के संविधान को कोई भी ताकत नही बदल सकती‌।उन्होंने कहा मूल संविधान में समाजवादी व सेक्यूलर शब्द नही थें।इमरजेंसी के दौरान इन्दिरा गांधी ने संविधान की प्रस्तावना से छेड़छाड़ कर भारत के संविधान का गला घोंटा। उन्होंने कहा भारतीय संविधान भारत के लोकतंत्र का मूल आधार है।इस दौरान उन्होंने डॉ अंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संविधान की एक प्रति अपने घर पर रखने का आह्वान किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने संविधान की प्रस्तावना व नीति निर्देशक तत्व का वाचन किया। पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने भारत के संविधान को दुनिया का सबसे विस्तृत और सशक्त संविधान बताते हुए कहा कि बाबा साहब ने सबसे पहले संविधान के रूप में एक भारत श्रेष्ठ भारतकी आधारशिला रखी।बाबा साहेब ने कानून, साइंस और कला की सर्वोच्च डिग्री हासिल की थी।पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी ने कहा कांग्रेस ने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया।कांग्रेस संविधान को लेकर सिर्फ भ्रम व झूठ फैलाने में लगी है। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पार्टी 26 नवम्बर से 26 जनवरी तक संविधान गौरव महोत्सव मनाएंगी। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।संचालन जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत कादीपुर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, विजय सिंह रघुवंशी,धर्मेन्द्र कुमार,सुनील वर्मा, डॉ प्रीति प्रकाश,आशीष सिंह रानू,प्रदीप शुक्ला,जगदीश चौरसिया,चन्दन नारायन सिंह, अरुण जायसवाल, रेखा निषाद, आकाश जायसवाल, सत्येन्द्र उपाध्यय, मनोज श्रीवास्तव, राम अभिलाष सिंह,भूपेंद्र पाठक, राजेश चतुर्वेदी, सूर्य नारायन पाण्डेय,डॉ राममूर्ति वर्मा, आशुतोष सिंह, सौरभ पाण्डेय, सभासद दिनेश चौरसिया, अरुण तिवारी,रेनू सिंह, रचना अग्रवाल, राजकुमार सोनी, विजय जायसवाल, अखिलेश मिश्रा, गिरीश मिश्रा, सतनाम सिंह, प्रतीक सिंह,  अरुण कुमार ,  मोहित साहू,राम चरित्र पाण्डे,  आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post